गीत, ग़ज़ल, नज्म ..ये सब मेरी साँसों कि डोर, महंगा पड़ेगा बज्म को मेरी खामोशियों का शोर ! --- "वन्दना"
Thursday, May 29, 2014
Sunday, March 30, 2014
पागल
वो अल्हड़ता
वो बेपरवाही
वो अपने हक़ में
जी लेने कि चाहत
उसे आवारा करार
दे गयी
जो न हो सका गंवारा
उसके पिंजर गढ़ने वालो को
एक लक्ष्मण रेखा को
उसकी मांग में खींचा गया
उसको ख़ुशी ख़ुशी कबूल हुए
उसकी हदें तय करते दायरे
न कबूल हो सका मगर
खुदा को ,क्योकि
हाथो कि लकीरों में
दुखों के कर्ज बाकी थे
दहाड़े मार के चीखीं
वो अपने हिस्से के
पत्थरो पर कांच कि
चूड़ियाँ तोड़ते हुए
अब उसके पास
न चीखें बची है न शोर
न बेड़िया हैं ,न रेखाएं
साँसों कि किश्तें
भरते रहने के लिए
उसका पागल हो जाना ही जरूरी था !
भरते रहने के लिए
उसका पागल हो जाना ही जरूरी था !
- वंदना
Monday, February 17, 2014
दिल एक पटरी का मुसाफिर है
रह गया बहुत कुछ पीछे
कुछ बहुत आगे निकल गया
मगर वो बहुत कुछ
जो मुझमे ठहरा हुआ है
गुजरते कारंवा में
एक परछाई सा
वो मेरे हिस्से का मौन
और तेरे हिस्से का शोर है
जिसके भरे होने में भी
खाली है जिंदगी
किसी प्याले कि तरह
वक्त कि टूटन से
झांकते लम्हे हैं
जिन्हे शिकायत है
उनके हिस्से में
दोराहा न होने कि
जहन में पलकर
बूढा होता
यादों का बरगद
इसे कौन समझाए
दिल एक पटरी का मुसाफिर है
जो नही चुनता वक्त के दोराहे !
- वंदना
Thursday, December 12, 2013
छणिकाएं
गुम गये शायद
वो सिक्के इबादत के
दौडती जिंदगी ने जो
ठहरे पानी में फेंके थे !!
*********
खुद को भूल बैठे हैं
तुमको गवां बैठे हैं
एक दोस्त कि कमी
अक्सर खलेगी हमको
आवारगी के दिन
जब भी याद आयेंगे !!
**********
टूटे तो बहुत मगर
घुटनो पे नही आए
इश्क में सस्ते कोई
सौदे नही भाए
अपने भी हिस्से आयी है
इतनी बेगुनाही तो
~ वंदना
पतझड़ के पंख रंगने को !
जैसे भरता है कोई
अपने खालीपन को
यादों कि झिलमिल से
जैसे पार करना होता है
कोई सन्नाटा
एक अतीत के शोर के साथ
जैसे देखा करते हैं परिंदे
पतझर से बाजी हारते
पेड़ों पर अपने बिखरते
घरोंदों को
जैसे छोड़ता जाता है पतझड़
पीले पत्तों पर अपने
परों के निशाँ
जैसे ले जाती है बरसात
रंग तितलियों से
आसमां में एक इंदधनुष
रचने को
कुछ रंग चुराएँ थे मैंने भी
उन गुजरी हुईं बहारों से
पतझड़ के पंख रंगने को !
~ वंदना
Sunday, December 8, 2013
Subscribe to:
Posts (Atom)
तुम्हे जिस सच का दावा है वो झूठा सच भी आधा है तुम ये मान क्यूँ नहीं लेती जो अनगढ़ी सी तहरीरें हैं कोरे मन पर महज़ लकीर...
-
कुछ रिश्ते बेनाम होते हैं कुछ रिश्तों के नाम होते हैं बेनाम रिश्ते में कोई शर्त नहीं होती सिर्फ प्रेम होता है वो क्यूं हैं .क्या ...
-
वफायें ..जफ़ाएं तय होती है इश्क में सजाएं तय होती हैं पाना खोना हैं जीवन के पहलू खुदा की रजाएं.. तय होती हैं ये माना... के गुन...
-
सोचती हूँ इस फ़साने का अब कोई अदम लिख दूं क़त्ल ए किरदार से पहले एक आखरी नज्म लिख दूं .... जिंदगी नयी शर्तों पर फिर जीने के मोहलत ले आय...






