माना जीने के सलीके हमको आते नही हैं
मगर तजुर्बे जिंदगी के क्या सिखाते नही हैं
जिंदगी हमको कबूल हुए ये इल्जाम सारे
मगर हम गलतियां कभी दोहराते नही हैं
ये चखोर मिज़ाजी का हुनर हमें भी दीजिये
हमसे तो दिल के पहरन बदले जाते नहीं हैं
इन साखों पर ये बसेरा रोज़ लगता है
कुछ परिंदे थे जो अब नजर आते नहीं हैं
तुम कैसे यारों पत्थर को खुदा मान लेते हो
लोग इंसानों से भी रिश्ता निभाते नहीं हैं
पढ़े न जा सकें ये बात और है ए दोस्त
सफ़हे किताब ए जिंदगी से निकाले जाते नही हैं
- वंदना






