गीत, ग़ज़ल, नज्म ..ये सब मेरी साँसों कि डोर, महंगा पड़ेगा बज्म को मेरी खामोशियों का शोर ! --- "वन्दना"
Monday, April 22, 2013
Wednesday, March 27, 2013
हम खुद से बाहर कहाँ तक जायेंगे
थक जायेंगे तो यहीं लौटकर आयेंगे
हम खुद से बाहर कहाँ तक जायेंगे
झंझोड़ कर जगा दे इस खाब से कोई
वरना उम्मीदों के पर निकल आयेंगे
कोई तस्लीम* बाकी हो दरमियाँ अपने
इतना अगर घुटेंगे तो मर ही जायेंगे !
हर चेहरे पे लिखी है एक ही कहानी
कितनी आँखों में खुद को पढ़ते जायेंगे
कबूलते हैं आज अपने हिस्से का सच
अपने आप से कब तक मुकरते जायेंगे
जिंदगी तुझको ये पहले से बताना था
मौत से पहले भी ऐसे सबात*आयेंगे !
वंदना
Tasleem - greeting , Sabaat - thahraav
Sunday, February 3, 2013
Thursday, January 17, 2013
फांसले
फांसले
जिन्दगी कि जड़ो में
गहराती हुई
एक परिभाषा
फांसला जमीं आसमां के बीच का
फांसला डूबते सूरज और उगते चाँद के बीच
उनकी सीमाए तय करता
लेकिन इन फासलों में
ही सांस लेता है
सबका अपना अपना वजूद
वो हैं क्योकिं फासले हैं
अच्छे लगने लगे हैं
मुझे ये फासले
फासलें राही और मंजिल के
सपने और हकीकत के
फासले शफक और उफक के
फांसले उम्मीद और भरम के
फांसले ..
एक नदी के दो किनारों के
फासले हैं ...तो किनारे हैं
किनारें हैं ..तो बहाव है
बहाव है .. तो नदी है
नदी है ...तो तृप्ति है
और जीवन की इसी
तृप्ति को मैंने
जिया हैं इन फासलों में
जिनमे सांस लेता
एक पहला पहला प्यार
मेरी अहसासों की जीवितता को
हमेशा धड़कने बख्सता रहेगा ...
और हम अपनी अपनी
जगह लिए हुए
यूँ ही रहेगें
......
"मैं " .......... .... .....".तुम "
ये फांसलें !
- वंदना
उनकी सीमाए तय करता
लेकिन इन फासलों में
ही सांस लेता है
सबका अपना अपना वजूद
वो हैं क्योकिं फासले हैं
अच्छे लगने लगे हैं
मुझे ये फासले
फासलें राही और मंजिल के
सपने और हकीकत के
फासले शफक और उफक के
फांसले उम्मीद और भरम के
फांसले ..
एक नदी के दो किनारों के
फासले हैं ...तो किनारे हैं
किनारें हैं ..तो बहाव है
बहाव है .. तो नदी है
नदी है ...तो तृप्ति है
और जीवन की इसी
तृप्ति को मैंने
जिया हैं इन फासलों में
जिनमे सांस लेता
एक पहला पहला प्यार
मेरी अहसासों की जीवितता को
हमेशा धड़कने बख्सता रहेगा ...
और हम अपनी अपनी
जगह लिए हुए
यूँ ही रहेगें
......
"मैं " .......... .... .....".तुम "
ये फांसलें !
- वंदना
Monday, December 31, 2012
पुल
लड़की को रोज सुबह एक नदी के पुल वाले रास्ते से गुजरना होता है, नदी के दुसरे छोर से उगते हुए सूरज कि तपिश से नदी में उठती धुंध ऐसी मालूम होती हैं जैसे नदी सांस ले रही हो और उसकी साँसों में महक रही हो सारी फिज़ा ....उठते हुए बादलों के बीच से गुजरना सुबह का सबसे सुंदर और अच्छा लम्हा होता है ..जिससे महकता रहता है उसका दिन . और जब शाम को काम से आते वक्त वहीँ से होकर लौटती है तो देखती है उस उगते हुए चाँद को ..चाँद कि दुनिया कभी घटती कभी बढती ...और कभी कभी अमावश कि काली रातों में उजड़ी हुई दिखाई देती है |
अपने भीतर के जिस ठहराव को बाँधने में उसने अपने तीन साल बिता दिए ...वो हर रोज दो बार उस पुल पर बिखरता हुआ महसूस होता है. क्योकिं एक ऐसे ही खामोश पुल को उसने जिन्दगी में अपने आप से पार उतरने का जरिया बनाया हुआ है जिसका नाम है ख़ामोशी ........वो भटकने लगती है अपने आप में कहीं. ...कुछ बिखरने लगता है रेत कि तरह उन महकते हुए झोकों के साथ और किरक उठती हैं कुछ चाही -अनचाही सी यादे.
अनगिन अजन्मी नज्मों में उलझ जाती है ......जकड लेती हैं उसे अपनी ही साँसे ...भर आती है रुदन गले कि रगों तक ..बार बार झाँकती है अपने जहन में .....उन सवालों के जवाब ढूँढने के लिए .....जो लिपटे हुए हैं उसकी रूह से किसी सांप कि तरह ..मानो चन्दन हो रहा हो वजूद उसका.
क्या वो अपने ही बुने हुए किसी भ्रम जाल में फंस कर रह गयी है ?
...इतनी जद्दोजहद किस लिए ..क्या हैं ये गिरहें .. ये कशमकश !
सायद एक कहानी जिसके किरदार धुंधलाने लगे हैं ....मगर इस धुंध में अहसास भटक रहे हैं उसी ताजा हवा के झोके कि तरह .. दिशा हीन ...जिनका न वजूद मालूम होता है न अस्तित्व ...........मगर फिर भी हैं बस उन्ही कुछ चीज़ों कि तरह जो दिखाई नहीं पड़ती मगर हैं इस प्रकृति का हिस्सा बनकर जिनका वजूद भी और अस्तित्व भी !
- वंदना
Saturday, December 29, 2012
दामिनी
.jpg)
" दामिनी "
मेरे आदर्श देश के वासियों
अगर तुम्हे जीना है बिना शर्मिंदगी
लाचारी और बिना किसी खौफ के
तो मेरे मरने को जिन्दा रक्खो
अपने जहन में , आत्मा में , अपनी याद में
मेरे उन सपनो के लिए नही जो
मेरी आँखों में मेरे मरने से पहले मर गए
मेरी उन चीखों के लिए नही जो
अँधेरी नगरी के चोपट राजाओं तक नही पहुँच सकी
मेरे माँ बाबा के उन अरमानों के लिए नही
जो ना दफनाई हुई लाश कि तरह हमेशा उनके साथ रहेंगे
मेरे उन ख्वाबों के लिए भी नही
जो मरकर भी मुझमे जिन्दगी तलाशते रहे
मेरे साथ तिल तिल कर मरती
मेरे अपनों कि अंतरात्मा के लिए भी नही
मेरी मौत को जिन्दा रखना होगा तुम्हे
इंसानियत पर लगे कलक धोने के लिए
हर रोज जाने कितनी रूहें दफना दी जाती हैं
जिन्दा लाश बनाकर ....उनकी आवाज़ बनने के लिए
कल फिर किसी अँधेरी गली या नुक्कड़ पर
फिर कोई चीख न गूंजने पाए उसके
बचाव में हथियार बनाने के लिए ...
मुझे जिन्दा रक्खो खुद में
अपने अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए !
- वंदना
Friday, December 7, 2012
Subscribe to:
Posts (Atom)
तुम्हे जिस सच का दावा है वो झूठा सच भी आधा है तुम ये मान क्यूँ नहीं लेती जो अनगढ़ी सी तहरीरें हैं कोरे मन पर महज़ लकीर...
-
वफायें ..जफ़ाएं तय होती है इश्क में सजाएं तय होती हैं पाना खोना हैं जीवन के पहलू खुदा की रजाएं.. तय होती हैं ये माना... के गुन...
-
कुछ रिश्ते बेनाम होते हैं कुछ रिश्तों के नाम होते हैं बेनाम रिश्ते में कोई शर्त नहीं होती सिर्फ प्रेम होता है वो क्यूं हैं .क्या ...
-
एक सांस भटकती होगी कुछ कुछ अटकती होगी एक लम्बी सी ख़ामोशी सीने में खटकती होगी जहन कि सीढ़ी पर जब पाँव पटकती होगी उल्फत कि डो...





